businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 283 अंक चढा

Source : business.khaskhabar.com | Jun 18, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 283 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन गुरूवार को मजबूती दर्ज की गई। सेंसेक्स 283.17 अंकों की मजबूती के साथ 27,115.83 पर और निफ्टी 83.05 अंकों की मजबूती के साथ 8,174.60 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 84.33 अंकों की मजबूती के साथ 26,916.99 पर खुला और 283.17 अंकों या 1.06 फीसदी मजबूती के साथ 27,115.83 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,175.39 के ऊपरी और 26,910.26 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 22.15 अंकों की बढ़त के साथ 8,113.70 पर खुला और 83.05 अंकों या 1.03 फीसदी की मजबूती के साथ 8,174.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,186.90 के ऊपरी और 8,101.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी मजबूती रही। मिडकैप 82.65 अंकों की मजबूती के साथ 10,427.16 पर और स्मॉलकैप 115.15 अंकों की मजबूती के साथ 10,911.70 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 10 सेक्टरों में मजबूती दर्ज की गई, जिनमें तेल और गैस (2.63 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.12 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.34 फीसदी), वाहन (1.17 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.87 फीसदी) में सर्वाधिक मजबूती रही। दो सेक्टर रियल्टी (0.21 फीसदी) और धातु (0.19 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई। (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0