businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

तेजी का रूख जारी,सेंसेक्स 273 अंक चढा

Source : business.khaskhabar.com | Jan 23, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 273 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी तेजी का रूख रहा। सेंसेक्स 272.82 अंकों की तेजी के साथ 29,278.84 पर और निफ्टी 74.20 अंकों की तेजी के साथ 8,835.60 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 183.43 अंकों की तेजी के साथ 29,189.45 पर खुला और 272.82 यानी 0.94 फीसदी की तेजी के साथ 29,278.84 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबारों में सेंसेक्स ने 29,408.73 के ऊपरी और 29,165.56 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 66.55 अंकों की तेजी के साथ 8,827.95 पर खुला और 74.20 अंकों यानी 0.85 फीसदी की तेजी के साथ 8,835.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,866.40 के ऊपरी और 8,795.40 के निचले स्तर को छुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 14.57 अंकों की गिरावट के साथ 10,695.67 पर और मिडकैप 83.41 अंकों की गिरावट के साथ 11,366.09 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 11 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। वाहन (1.51 फीसदी), रियल्टी (1.48 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.32 फीसदी), बिजली (1.17 फीसदी) और धातु (0.86 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0