businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 27 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Nov 20, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 27 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। सेंसेक्स 26.57 अंकों की तेजी के साथ 25,868.49 पर और निफ्टी 13.80 अंकों की तेजी के साथ 7,856.55 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 14.21 अंकों की मामूली बढत के साथ 25,856.13 पर खुला और 26.57 अंकों या 0.10 फीसदी तेजी के साथ 25,868.49 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,058.76 के ऊपरी और 25,769.81 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 0.85 अंकों की मामूली कमजोरी के साथ 7,841.90 पर खुला और 13.80 अंकों या 1.18 फीसदी तेजी के साथ 7,856.55 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,906.95 के ऊपरी और 7,817.80 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 92.62 अंकों की तेजी के साथ 10,858.41 पर और स्मॉलकैप 68.37 अंकों की तेजी के साथ 11,367.71 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से नौ सेक्टरों- तेल एवं गैस (2.05 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.82 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.69 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.62 फीसदी) और वाहन (0.60 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। तीन सेक्टरों तेज उपभोक्ता खपत वस्तु (0.82 फीसदी), रियल्टी (0.26 फीसदी) और बैंकिंग (0.15 फीसदी) में गिरावट रही।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0