businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 240 अंकों की मजबूती

Source : business.khaskhabar.com | July 01, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 240 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को मजबूती दर्ज की गई। सेंसेक्स 240.04 अंकों की मजबूती के साथ 28,020.87 पर और निफ्टी 84.55 अंकों की मजबूती के साथ 8,453.05 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 42.82 अंकों की तेजी के साथ 27,823.65 पर खुला और 240.04 अंकों या 0.86 फीसदी मजबूती के साथ 28,020.87 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,099.25 के ऊपरी और 27,799.91 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 7.75 अंकों की तेजी के साथ 8,376.25 पर खुला और 84.55 अंकों या 1.01 फीसदी मजबूती के साथ 8,453.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,481.60 के ऊपरी और 8,370.15 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 139.32 अंकों की तेजी के साथ 10,819.31 पर और स्मॉलकैप 160.33 अंकों की मजबूती के साथ 11,235.68 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 11 सेक्टरों में मजबूती दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तु (1.69 फीसदी), बिजली (1.64 फीसदी), बैंकिंग (1.63 फीसदी), रियल्टी (1.48 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (1.48 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। एक सेक्टर तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.36 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0