businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 21 अंकों की मजबूती

Source : business.khaskhabar.com | Jun 01, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 21 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में सोमवार को मिला-जुला रूख रहा। सेंसेक्स 20.55 अंकों की मजबूती के साथ 27,848.99 पर और निफ्टी 0.25 अंकों की गिरावट के साथ 8,433.40 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 57.65 अंकों की गिरावट के साथ 27,770.79 पर खुला और 20.55 अंकों या 0.07 फीसदी मजबूती के साथ 27,848.99 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,959.43 के ऊपरी और 27,737.58 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 16.40 अंकों की कमजोरी के साथ 8,417.25 पर खुला और 0.25 अंकों या लगभग शून्य फीसदी के अंतर के साथ 8,433.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,467.15 के ऊपरी और 8,405.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि कमजोरी रही। मिडकैप 3.66 अंकों की कमजोरी के साथ 10,712.43 पर और स्मॉलकैप 0.79 अंकों की कमजोरी के साथ 11,279.78 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 5 सेक्टरों में मजबूती रही। इनमें पूंजीगत वस्तु (1.97 फीसदी), रियल्टी (1.61 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.04 फीसदी), तेल एवं गैस (0.69 फीसदी) और बिजली (0.38 फीसदी) सेक्टर शामिल रहे। बीएसई के स्वास्थ्य सेवा (2.81 फीसदी), बैंकिंग (0.55 फीसदी), वाहन (0.34 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.33 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.14 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0