businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 161 अंकों की मजबूती

Source : business.khaskhabar.com | Jun 15, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex up by 161 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में सोमवार को मजबूती दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 161.25 अंकों की मजबूती के साथ 26,586.55 पर और निफ्टी 31 अंकों की मजबूती के साथ 8,013.90 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 73.37 अंकों की मजबूती के साथ 26,498.67 पर खुला और 161.25 अंकों या 0.61 फीसदी मजबूती के साथ 26,586.55 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,728.60 के ऊपरी और 26,307.84 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 3.70 अंकों की बढ़त के साथ 7,986.60 पर खुला और 31.00 अंकों या 0.39 फीसदी की मजबूती के साथ 8,013.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,057.70 के ऊपरी और 7,944.85 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रूख रहा। मिडकैप 1.14 अंकों की कमजोरी के साथ 10,120.80 पर और स्मॉलकैप 44.62 अंकों की मजबूती के साथ 10,618.40 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 8 सेक्टरों में मजबूती दर्ज की गई जिनमें वाहन (1.12 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.96 फीसदी), तेल और गैस (0.87 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.54 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.46 फीसदी) में सर्वाधिक मजबूती रही। चार सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.83 फीसदी), धातु (0.62 फीसदी), बिजली (0.48 फीसदी) और बैंकिंग (0.40 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0