businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 151 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Aug 05, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 151 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 151.15 अंकों की तेजी के साथ 28,223.08 पर और निफ्टी 51.05 अंकों की तेजी के साथ 8,567.95 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 66.11 अंकों की तेजी के साथ 28,138.04 पर खुला और 151.15 अंकों या 0.54 फीसदी तेजी के साथ 28,223.08 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,315.71 के ऊपरी और 28,135.68 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 30.55 अंकों की तेजी के साथ 8,547.45 पर खुला और 51.05 अंकों या 0.60 फीसदी तेजी के साथ 8,567.95 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,591.85 के ऊपरी और 8,545.85 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 87.23 अंकों की मजबूती के साथ 11,544.46 पर और स्मॉलकैप 114.87 अंकों की मजबूती के साथ 12136.01 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से नौ सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (3.31 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.78 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.55 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.53 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.41 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले तीन सेक्टरों में रहे बैंकिंग (0.33 फीसदी), धातु (0.04 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.03 फीसदी)।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0