businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 150 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Oct 19, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 150 pointsमुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में सप्ताह के प्रथम कारोबारी दिवस सोमवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 150.32 अंकों की तेजी के साथ 27,364.92 पर और निफ्टी 36.90 अंकों की तेजी के साथ 8,275.05 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 91.02 अंकों की तेजी के साथ 27,305.62 पर खुला और 150.32 अंकों या 0.55 फीसदी तेजी के साथ 27,364.92 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,387.91 के ऊपरी और 27,246.79 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 24.40 अंकों की तेजी के साथ 8,262.55 पर खुला और 36.90 अंकों या 0.45 फीसदी तेजी के साथ 8,275.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,283.05 के ऊपरी और 8,239.20 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 76.39 अंकों की तेजी के साथ 11,124.31 पर और स्मॉलकैप 89.03 अंकों की तेजी के साथ 11,584.73 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से छह सेक्टरों रियल्टी (2.57 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.35 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.26 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.11 फीसदी), तेल एवं गैस (1.08 फीसदी) और तेज उपभोक्ता खपत वस्तु (0.83 फीसदी) में तेजी रही। बाकी बचे छह सेक्टरों पूंजीगत वस्तु (0.91 फीसदी), धातु (0.56 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.36 फीसदी), वाहन (0.36 फीसदी), बैंकिंग (0.35 फीसदी) और बिजली (0.25 फीसदी) में गिरावट रही। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0