businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 146 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Jun 17, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 146 pointsमुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में मंगल के बाद बुधवार को भी तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 146.15 अंकों की तेजी के साथ 26,832.66 पर और निफ्टी 44.25 अंकों की तेजी के साथ 8,091.55 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 128.90 अंकों की तेजी के साथ 26,815.41 पर खुला और 146.15 अंकों या 0.55 फीसदी तेजी के साथ 26,832.66 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,983.48 के ऊपरी और 26,728.89 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 36.90 अंकों की तेजी के साथ 8,084.20 पर खुला और 44.25 अंकों या 0.55 फीसदी तेजी के साथ 8,091.55 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,136.85 के ऊपरी और 8,048.95 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 146.83 अंकों की तेजी के साथ 10,344.51 पर और स्मॉलकैप 141.65 अंकों की तेजी के साथ 10,796.55 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 10 सेक्टरों में तेजी रही।

उपभोक्ता टिकाऊं वस्तु (2.26 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.62 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.46 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.11 फीसदी) और वाहन (0.81 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के दो सेक्टरों बिजली (0.45 फीसदी) और बैंकिंग (0.15 फीसदी) में गिरावट रही। (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0