businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार में तेजी,सेंसेक्स 140 अंक चढा

Source : business.khaskhabar.com | Jan 19, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 140 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 140.12 अंकों की तेजी के साथ 28,262.01 पर और निफ्टी 36.90 अंकों की तेजी के साथ 8,550.70 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 127.95 अंकों की तेजी के साथ 28,249.84 पर खुला और 140.12 अंकों या 0.50 फीसदी तेजी के साथ 28,262.01 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,334.06 के ऊपरी और 28,197.36 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 36.25 अंकों की तेजी के साथ पर 8,550.05 खुला और 36.90 अंकों या 0.43 फीसदी तेजी के साथ 8,550.70 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,570.95 के ऊपरी और 8,531.50 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 47.91 अंकों की तेजी के साथ 10,681.02 पर और स्मॉलकैप 89.93 अंकों की तेजी के साथ 11,399.86 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 10 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (3.35 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.17 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.17 फीसदी), बिजली (1.08 फीसदी) और (0.98 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.71 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.01 फीसदी) सेक्टरों में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0