businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 135 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Mar 09, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 135 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही। सेंसेक्स 134.73 अंकों की मजबूती के साथ 24,793.96 पर और निफ्टी 46.50 अंक की तेजी के साथ 7,531.80 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 131.96 अंकों की गिरावट के साथ 24,527.27 पर खुला और 134.73 अंकों या 0.55 फीसदी तेजी के साथ 24,793.96 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,820.76 के ऊपरी और 24,451.60 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 49.20 अंकों की गिरावट के साथ 7,436.10 पर खुला और 46.50 अंकों की तेजी के साथ 7,531.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,539.00 के ऊपरी और 7,424.30 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रूख रहा। मिडकैप 96.07 अंकों की तेजी के साथ 10,295.51 पर और स्मॉलकैप 4.06 अंकों की तेजी के साथ 10,314.04 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 16 सेक्टरों में तेजी रही। पूंजीगत वस्तु (1.63 फीसदी), रियल्टी (1.51 फीसदी), बिजली (1.42 फीसदी), वाहन (1.25 फीसदी) और उपभोक्ता सेवा (1.17 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के तीन सेक्टरों धातु (0.80 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.78 फीसदी) और तेजी खपत उपभोक्ता वस्तु (0.01 फीसदी) में गिरावट रही। (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0