businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स,निफ्टी रिकार्ड उच्च स्तर पर बंद

Source : business.khaskhabar.com | Nov 14, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 106 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी का रूख रहा। सेंसेक्स 106.02 अंकों की तेजी के साथ 28,046.66 पर और निफ्टी 32.05 अंकों की तेजी के साथ 8,389.90 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 8.90 अंकों की तेजी के साथ 27,949.54 पर खुला और 106.02 अंकों यानी 0.38 फीसदी तेजी के साथ 28,046.66 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबारों में सेंसेक्स ने 28,093.23 के ऊपरी और 27,912.90 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 2.85 अंकों की तेजी के साथ 8,360.70 पर खुला और 32.05 अंकों यानी 0.38 फीसदी तेजी के साथ 8,389.90 बंद हुआ।

दिनभर के कारोबारों में निफ्टी ने 8,400.65 के ऊपरी और 8,346.80 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 52.64 अंकों की तेजी के साथ 10,154.81 पर और स्मॉलकैप 57.85 अंकों की तेजी के साथ 11,217.39 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 10 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (2.53 फीसदी), रियल्टी (2.35 फीसदी), तेल एवं गैस (1.06 फीसदी), बैंकिंग (0.72 फीसदी) और वाहन (0.62 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के दो सेक्टरों स्वास्थ्य सेवा (1.22 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.12 फीसदी) में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0