businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 100 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Aug 19, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 100 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 100.10 अंकों की तेजी के साथ 27,931.64 पर और निफ्टी 28.60 अंकों की तेजी के साथ 8,495.15 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 20.27 अंकों की तेजी के साथ 27,851.81 पर खुला और 100.10 अंकों या 0.36 फीसदी तेजी के साथ 27,931.64 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,021.39 के ऊपरी और 27,721.25 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.50 अंकों की तेजी के साथ 8,468.05 पर खुला और 28.60 अंकों या 0.34 फीसदी तेजी के साथ 8,495.15 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,520.45 के ऊपरी और 8,425.95 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 6.75 अंकों की तेजी के साथ 11,549.06 पर और स्मॉलकैप 28.78 अंकों की तेजी के साथ 11,920.69 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से सात सेक्टरों में तेजी रही। स्वास्थ्य सेवा (2.63 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.39 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.72 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.51 फीसदी) और वाहन (0.46 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में रहे धातु (1.33 फीसदी), रियल्टी (1.01 फीसदी), बैंकिंग (0.46 फीसदी), तेल एवं गैस (0.11 फीसदी) और बिजली (0.05 फीसदी)।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0