businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ग्रीस संकट:चीनी बाजार धडाम तो सेंसेक्स भी लुढका

Source : business.khaskhabar.com | July 08, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex takes big plunge, down by484 pointsमुंबई। ग्रीस कर्ज संकट के चलते प्रमुख शेयर बाजारों में बुधवार को भारी गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 483.97 अंकों की गिरावट के साथ 27,687.72 पर और निफ्टी 147.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,363.05 बंद हुए। सेंसेक्स सुबह 140.24 अंकों की गिरावट के साथ 28,031.45 पर खुला और 483.97 अंकों या 1.72 फीसदी गिरावट के साथ 27,687.72 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,031.45 के ऊपरी और 27,635.72 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 71.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,439.20 पर खुला और 147.75 अंकों या 1.74 फीसदी गिरावट के साथ 8,363.05 बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,457.50 के ऊपरी और 8,341.40 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 142.88 अंकों की गिरावट के साथ 10,877.11 पर और स्मॉलकैप 147.05 अंकों की गिरावट के साथ 11,351.27 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट रही। धातु (3.89 फीसदी), वाहन (2.24 फीसदी), रियल्टी (1.78 फीसदी), बैंकिंग (1.69 फीसदी) और तेल एवं गैस (1.48 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

चीन के शेयर बाजारों में गिरावट...

चीन के शेयर बाजारों में बुधवार सुबह आई भारी बिकवाली के चलते ट्रेडिंग रोक दी गई है। यह कदम दिन के कारोबार के दौरान शंघाई बाजार में 8 फीसदी से ज्यादा गिरावट आने के बाद उठाया गया। शेयर बाजार के जानकारों का मानना है कि यह गिरावट चीन के बाजारों पर ग्रीस संकट के चलते मंडराते खतरे के कारण देखने को मिली है। शंघाई पर लिस्टेड कंपनियों में लगभग 43 फीसदी कंपनियों ने इस गिरावट को देखते हुए कारोबार रोक दिया। चीन के शेयर बाजार नियंत्रक सीएसआरसी (चाइना सिक्योरिटीज रेग्युलेटरी कमीशन) के मुताबिक बाजार में पैनिक सेंटीमेंट हावी है। इसके चलते बुधवार की गिरावट में चीन की जीडीपी के 50 फीसदी के बराबर का मार्केट कैप साफ हो गया है।  (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0