सेंसेक्स में 330 अंकों की तेजी
Source : business.khaskhabar.com | Dec 22, 2014 | 

मुंबई। शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही। सेंसेक्स 329.95 अंकों की तेजी के साथ 27,701.79 पर और निफ्टी 98.80 अंकों की तेजी के साथ 8,324.00 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 108.03 अंकों की तेजी के साथ 27,479.87 पर खुला और 329.95 अंकों या 1.21 फीसदी तेजी के साथ 27,701.79 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,725.27 के ऊपरी और 27,382.32 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 29.80 अंकों की तेजी के साथ 8,255.00 पर खुला और 98.80 अंकों या 1.20 फीसदी तेजी के साथ 8,324.00 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,330.95 के ऊपरी और 8,228.20 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 91.75 अंकों की तेजी के साथ 10,092.16 पर और स्मॉलकैप 38.03 अंकों की तेजी के साथ 10,960.24 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में तेजी रही। बिजली (1.48 फीसदी), बैंकिंग (1.47 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.47 फीसदी), वाहन (1.40 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.33 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।