businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार औंधेमुंह, सेंसेक्स 723 अंक लुढका

Source : business.khaskhabar.com | May 06, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex slump down by 723 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 722.77 अंकों की गिरावट के साथ 26,717.37 पर और निफ्टी 227.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,097.00 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 33.22 अंकों की तेजी के साथ 27,473.36 पर खुला और 722.77 अंकों या 2.63 फीसदी गिरावट के साथ 26,717.37 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,501.15 के ऊपरी और 26,677.64 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 8.20 अंकों की गिरावट के साथ 8,316.60 पर खुला और 227.80 अंकों या 2.74 फीसदी गिरावट के साथ 8,097.00 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,331.95 के ऊपरी और 8,083.00 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 347.92 अंकों की गिरावट के साथ 10,265.23 पर और स्मॉलकैप 348.38 अंकों की गिरावट के साथ 10,829.79 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तु (4.24 फीसदी), रियल्टी (4.04 फीसदी), बिजली (3.67 फीसदी), बैंकिंग (3.66 फीसदी) और धातु (3.17 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।