businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 38 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Nov 04, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex slides down by 38 pointsमुंबई। प्रमुख शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रूख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 37.67 अंकों की गिरावट के साथ 26,552.92 पर और निफ्टी 20.50 अंकों की गिरावट के साथ 8,040.20 पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स सुबह 113.43 अंकों की तेजी के साथ 26,704.02 पर खुला और 37.67 अंकों या 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 26,552.92 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,800.06 के ऊपरी और 26,510.31 के निचले स्तर को छुआ। एनएसई का निफ्टी 44.20 अंकों की तेजी के साथ 8,104.90 पर खुला,20.50 अंकों की गिरावट के साथ 8,040.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,116.10 के ऊपरी और 8,027.30 के निचले स्तर को छुआ। हालांकि बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रूख रहा। मिडकैप 20.70 अंकों की तेजी के साथ 11,034.20 पर और स्मॉलकैप 37.41 अंकों की गिरावट के साथ 11,298.88 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से तीन सेक्टरों- वाहन (1.69 फीसदी), धातु (0.41 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.29 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- स्वास्थ्य सेवा (0.79 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.57 फीसदी), बैंकिंग (0.48 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.45 फीसदी), बिजली (0.35 फीसदी)।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0