businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरे, सेंसेक्स 209 अंक टूटा

Source : business.khaskhabar.com | Mar 20, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex slides down by 209 pointsमुंबई। शुक्रवार को शेयर बाजारों में गिरावट रही। सेंसेक्स 208.59 अंकों की गिरावट के साथ 28,261.08 पर और निफ्टी 63.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,570.90 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 4.23 अंकों की गिरावट के साथ 28,465.44 पर खुला और 208.59 अंकों 0.73 फीसदी गिरावट के साथ 28,261.08 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,484.36 के ऊपरी और 28,209.66 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से आठ शेयरों में तेजी रही। विप्रो (2.92 फीसदी), इंफोसिस (1.30 फीसदी), एचडीएफसी (0.76 फीसदी), कोल इंडिया (0.75 फीसदी) और टीसीएस (0.59 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे एनटीपीसी (6.25 फीसदी), भेल (3.68 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (3.36 फीसदी), गेल (3.31 फीसदी) और एमएंडएम (3.12 फीसदी)। निफ्टी 6.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,627.90 पर खुला और 63.75 अंकों या 0.74 फीसदी गिरावट के साथ 8,570.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,627.90 के ऊपरी और 8,553.00 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 160.89 अंकों की गिरावट के साथ 10,625.28 पर और स्मॉलकैप 238.03 अंकों की गिरावट के साथ 10,859.75 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से दो सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (0.86 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.49 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (3.74 फीसदी), बिजली (2.09 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (2.09 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.93 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (1.52 फीसदी)।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0