businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 181 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Oct 30, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex slides down by 181 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में गत दो दिनों की ही तरह शुक्रवार को भी गिरावट रही। सेंसेक्स 181.31 अंकों की गिरावट के साथ 26,656.83 पर और निफ्टी 45.95 अंकों की गिरावट के साथ 8,065.80 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 40.34 अंकों की तेजी के साथ 26,878.48 पर खुला और 181.31 अंकों या 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 26,656.83 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,942.29 के ऊपरी और 26,585.20 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में तेजी रही। एनटीपीसी (3.83 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.04 फीसदी), डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज (1.32 फीसदी), एक्सिस बैंक (1.18 फीसदी) और सनफार्मा (1.06 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- वेदांता (6.41 फीसदी), आईटीसी (4.30 फीसदी), लार्सन एंड टुब्रो (4.11 फीसदी), महिद्रा एंड महिद्रा (3.72 फीसदी) और भेल (2.16 फीसदी)। उधर निफ्टी 11.80 अंकों की तेजी के साथ 8,123.55 पर खुला और 45.95 अंकों या 0.57 फीसदी गिरावट के साथ 8,065.80 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,146.10 के ऊपरी और 8,044.40 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 14.20 अंकों की गिरावट के साथ 10,974.60 पर और स्मॉलकैप 88.54 अंकों की गिरावट के साथ 11315.39 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से चार सेक्टरों- बैंकिंग (0.92 फीसदी), बिजली (0.45 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.42 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.37 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- पूंजीगत वस्तु (2.65 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (2.34 फीसदी), रियल्टी (1.39 फीसदी), वाहन (1.20 फीसदी) और धातु (0.93 फीसदी)।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0