businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 122,निफ्टी 41 अंक लुढका

Source : business.khaskhabar.com | Feb 03, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex slides down by 122 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 122.13 अंकों की गिरावट के साथ 29,000.14 पर और निफ्टी 40.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,756.55 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 95.13 अंकों की तेजी के साथ 29,217.40 पर खुला और 122.13 अंकों या 0.42 फीसदी गिरावट के साथ 29,000.14 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,253.06 के ऊपरी और 28,900.41 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 25.75 अंकों की तेजी के साथ 8,823.15 पर खुला और 40.85 अंकों या 0.46 फीसदी गिरावट के साथ 8,756.55 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,837.30 के ऊपरी और 8,726.65 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 30.90 अंकों की गिरावट के साथ 10,768.23 पर और स्मॉलकैप 30.06 अंकों की गिरावट के साथ 11,426.78 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से सात सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। तेल एवं गैस (1.99 फीसदी), तेज खतप उपभोक्ता वस्तुएं (1.06 फीसदी), धातु (0.80 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.50 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.39 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के बैंकिंग (2.61 फीसदी), रियल्टी (1.43 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.92 फीसदी), बिजली (0.68 फीसदी) और वाहन (0.66 वाहन) सेक्टरों में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0