businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 1448 अंक लुढ़का

Source : business.khaskhabar.com | Feb 28, 2020 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex rolled 1448 points 431817मुंबई। कोरोना के कहर से शेयर बाजार में शुक्रवार को कोहराम मच गया। बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1448.37 अंकों की गिरावट के साथ 38,297.29 पर और निफ्टी 431.55 अंकों की गिरावट के साथ 11,201.75 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 658.19 अंकों की गिरावट के साथ 39,087.47 पर खुला और 1448.37 अंकों या 3.64 फीसदी की गिरावट के साथ 38,297.29 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 39,087.47 के ऊपरी स्तर और 38,219.97 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 472.17 अंकों की गिरावट के साथ 14,600.02 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 500.47 अंकों की गिरावट के साथ 13,709.01 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 251.30 अंकों की गिरावट के साथ 11,382.00 पर खुला और 431.55 अंकों या 3.71 फीसदी की गिरावट के साथ 11,201.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,384.80 के ऊपरी और 11,175.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। धातु (7.01 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (5.61फीसदी), प्रौद्योगिकी (5.07 फीसदी), आधारभूत सामग्री (4.60 फीसदी) व (3.80 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। (आईएएनएस)

[@ जेनिफर बोली, बुरा सपना था हाईस्कूल]


[@ बुजुर्गो में बढ़ती जाती है ये इच्छा]


[@ केसर स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0