businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में 100 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Mar 05, 2020 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex rises 450 points nifty rises by 100 points 432622मुंबई। विदेशी संकेतों और घरेलू बाजार में तेजी के रुझानों के बीच लिवाली बढ़ने से सेंसेक्स 450 अंक से ज्यादा उछला और निफ्टी में भी 100 अंकों से ज्यादा की तेजी आई। पूर्वाह्न् 11.58 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 376.58 अंकों यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 38,786.06 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी में पिछले सत्र के मुकाबले 103.05 अंकों की तेजी के साथ 11,364.05 पर बना हुआ था।

इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 194.77 अंकों की बढ़त के साथ 38,604.25 पर खुला और 38,867.80 तक चढ़ा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 55.05 अंकों की तेजी के साथ 11,306.05 पर खुला और 11,382.25 तक उछला।

बाजार के जानकारों ने बताया कि विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस के प्रकोप की रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों से बाजार में तेजी का रुझान देखने को मिला और लिवाली बढ़ी।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने गुरुवार को राज्यसभा में कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से सदन को अवगत कराया। (आईएएनएस)

[@ मस्जिद में सिर्फ महिलाए पढती हैं नमाज,ऎसा क्यों]


[@ ... तो ऎसा करने से भैंस देगी अधिक दूध]


[@ पिस्ता के हेल्थ के लिए गजब के करामात ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0