businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 314 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | May 25, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plunges down by 314 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 313.62 अंकों की गिरावट के साथ 27,643.88 पर और निफ्टी 88.70 अंकों की गिरावट के साथ 8,370.25 पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स सुबह 64.25 अंकों की गिरावट के साथ 27,893.25 पर खुला और 313.62 अंकों या 1.12 फीसदी गिरावट के साथ 27,643.88 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,903.29 के ऊपरी और 27,614.32 के निचले स्तर को छुआ। एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,438.15 पर खुला और 88.70 अंकों या 1.05 फीसदी गिरावट के साथ 8,370.25 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,441.95 के ऊपरी और 8,364.15 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 8.70 अंकों की गिरावट के साथ 10,611.11 पर और स्मॉलकैप 24.28 अंकों की गिरावट के साथ 11,183.38 पर बंद हुआ। एक सेक्टर तेल एवं गैस (0.13 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। बीएसई के धातु (1.70 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.62 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.86 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.74 फीसदी) और बैंकिंग (0.69 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0