businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 109 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Oct 27, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plunde down by 109 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 108.52 अंकों की गिरावट के साथ 27,253.44 पर और निफ्टी 27.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,232.90 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 70.90 अंकों की गिरावट के साथ 27,291.06 पर खुला और 108.52 अंकों या 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 27,253.44 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,296.30 के ऊपरी और 27,209.52 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 30.20 अंकों की गिरावट के साथ 8,230.35 पर खुला और 27.65 अंकों या 0.33 फीसदी गिरावट के साथ 8,232.90 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,241.95 के ऊपरी और 8,217.05 के निचले स्तर को छुआ। हालांकि बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी देखी गई। मिडकैप 17.42 अंकों की तेजी के साथ 11,098.05 पर और स्मॉलकैप 17 अंकों की तेजी के साथ 11,453.88 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से दो सेक्टरों- वाहन (0.38 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.10 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.43 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.70 फीसदी), तेल एवं गैस (0.66 फीसदी), धातु (0.48 फीसदी) और बिजली (0.27 फीसदी)।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0