businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 114 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | July 09, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex plummets for second dayमुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार के बाद गुरूवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 114.06 अंकों की गिरावट के साथ 27,573.66 पर और निफ्टी 34.50 अंकों की कमजोरी के साथ 8,328.55 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 6.23 अंकों की कमजोरी के साथ 27,681.49 पर खुला और 114.06 अंकों या 0.41 फीसदी गिरावट के साथ 27,573.66 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,798.13 के ऊपरी और 27,540.60 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 1.80 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 8,364.85 पर खुला और 34.50 अंकों या 0.41 फीसदी गिरावट के साथ 8,328.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,400.30 के ऊपरी और 8,323.00 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही।

मिडकैप 32.41 अंकों की गिरावट के साथ 10,844.70 पर और स्मॉलकैप 37.29 अंकों की गिरावट के साथ 11,313.98 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 5 सेक्टरों पूंजीगत वस्तु (1.92 फीसदी), बिजली (0.48 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.14 फीसदी), बैंकिंग (0.10 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.09 फीसदी) में मजबूती रही। (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0