businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 551 अंकों की बडी गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | July 27, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets down by 551 pointsमुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में सप्ताह के प्रथम कारोबारी दिवस सोमवार को गिरावट का रूख रहा। सेंसेक्स 550.93 अंकों की गिरावट के साथ 27,561.38 पर और निफ्टी 160.55 अंकों की गिरावट के साथ 8,361.00 पर बंद हुए। सेंसेक्स सुबह 5.34 अंकों की तेजी के साथ 28,117.65 पर खुला और 550.93 अंकों या 1.96 फीसदी गिरावट के साथ 27,561.38 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,117.65 के ऊपरी और 27,529.57 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 29.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,492.10 पर खुला और 160.55 अंकों या 1.88 फीसदी गिरावट के साथ 8,361.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,492.20 के ऊपरी और 8,351.55 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 153.97 अंकों की गिरावट के साथ 10,994.02 पर और स्मॉलकैप 125.01 अंकों की गिरावट के साथ 11,543.11 पर बंद हुए। बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट रही। पूंजीगत वस्तु (2.80 फीसदी), धातु (2.29 फीसदी), बैंकिंग (2.28 फीसदी), बिजली (2.26 फीसदी) और रियल्टी (2.14 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0