businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 44 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Nov 24, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets down by 44 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार के बाद मंगलवार को भी गिरावट रही। सेंसेक्स 43.60 अंकों की गिरावट के साथ 25,775.74 पर और निफ्टी 17.65 अंकों की गिरावट के साथ 7,831.60 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 33.73 अंकों की गिरावट के साथ 25,785.61 पर खुला और 43.60 अंकों या 0.17 फीसदी गिरावट के साथ 25,775.74 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,901.56 के ऊपरी और 25,703.86 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 12.25 अंकों की गिरावट के साथ 7,837.00 पर खुला और 17.65 अंकों या 0.22 फीसदी गिरावट के साथ 7,831.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,870.35 के ऊपरी और 7,812.65 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी रही।

मिडकैप 8.55 अंकों की तेजी के साथ 10,906.21 पर और स्मॉलकैप 37.95 अंकों की तेजी के साथ 11,457.54 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से छह सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (1.29 फीसदी), ऊर्जा (1.08 फीसदी), दूरसंचार (0.96 फीसदी), तेल एवं गैस (0.63 फीसदी) और वित्त (0.23 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- पूंजीगत वस्तु (1.20 फीसदी), वाहन (0.74 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.66 फीसदी), औद्योगिक (0.64 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.53 फीसदी)। (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0