businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में बडी गिरावट, 236 अंक लुढका

Source : business.khaskhabar.com | Aug 11, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets down by 236 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 235.63 अंकों की गिरावट के साथ 27,866.09 पर और निफ्टी 63.25 अंकों की गिरावट के साथ 8,462.35 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 91.54 अंकों की तेजी के साथ 28,193.26 पर खुला और 235.63 अंकों या 0.84 फीसदी गिरावट के साथ 27,866.09 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,205.12 के ऊपरी और 27,825.83 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 22.85 अंकों की तेजी के साथ 8,548.45 पर खुला और 63.25 अंकों या 0.74 फीसदी गिरावट के साथ 8,462.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,556.25 के ऊपरी और 8,441.30 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 52.85 अंकों की गिरावट के साथ 11,502.55 पर और स्मॉलकैप 135.95 अंकों की गिरावट के साथ 11,919.04 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से सिर्फ दो सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.38 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.91 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे धातु (3.52 फीसदी), रियल्टी (1.69 फीसदी), बैंकिंग (1.53 फीसदी), वाहन (1.32 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (1.23 फीसदी)।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0