businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 318 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 26, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets by 318 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 317.72 अंकों की गिरावट के साथ 25,714.66 पर और निफ्टी 88.85 अंकों की गिरावट के साथ 7,791.85 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 30.89 अंकों की तेजी के साथ 26,063.27 पर खुला और 317.72 अंकों या 1.22 फीसदी गिरावट के साथ 25,714.66 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,156.61 के ऊपरी और 25,657.56 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 15.45 अंकों की गिरावट के साथ 7,865.25 पर खुला और 88.85 अंकों या 1.13 फीसदी गिरावट के साथ 7,791.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,930.05 के ऊपरी और 7,777.10 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रूख रहा। मिडकैप 83.16 अंकों की गिरावट के साथ 10,477.16 पर और स्मॉलकैप 17.06 अंकों की तेजी के साथ 10,711.73 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से दो सेक्टरों बिजली (1.64 फीसदी) और धातु (0.23 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे बैंकिंग (1.68 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.14 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.04 फीसदी), तेल एवं गैस (0.98 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.96 फीसदी)।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0