businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार गिरे,सेंसेक्स 115 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Aug 04, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets by 115 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 115.13 अंकों की गिरावट के साथ 28,071.93 पर और निफ्टी 26.15 अंकों की गिरावट के साथ 8,516.90 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 37.98 अंकों की तेजी के साथ 28,225.04 पर खुला और 115.13 अंकों या 0.41 फीसदी गिरावट के साथ 28,071.93 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,264.72 के ऊपरी और 27,866.12 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में तेजी रही।

टाटा स्टील (3.39 फीसदी), हिंडाल्को (3.36 फीसदी), कोल इंडिया (2.82 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (2.54 फीसदी) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.18 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे हीरो मोटोकॉर्प (2.73 फीसदी), गेल (2.53 फीसदी), ओएनजीसी (2.40 फीसदी), विप्रो (2.16 फीसदी) और टाटा मोटर्स (1.85 फीसदी)। निफ्टी 21.05 अंकों की तेजी के साथ 8,564.10 पर खुला और 26.15 अंकों या 0.31 फीसदी गिरावट के साथ 8,516.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,565.15 के ऊपरी और 8,448.25 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मजबूती रही। मिडकैप 126.32 अंकों की मजबूती के साथ 11,457.23 पर और स्मॉलकैप 79.94 अंकों की मजबूती के साथ 12,021.14 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से पांच सेक्टरों धातु (2.69 फीसदी), वाहन (1.00 फीसदी), बैंकिंग (0.47 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.06 फीसदी) और बिजली (0.05 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.77 फीसदी), तेल एवं गैस (0.69 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.65 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.59 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.38 फीसदी)। बीएसई में कारोबार का रूझान सकारात्मक रहा। कुल 1,616 शेयरों में तेजी और 1,278 में गिरावट रही जबकि 123 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0