businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 88 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 16, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex plummets 88 points 70773मुंबई। देश के शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 87.79 अंकों की गिरावट के साथ 28,064.61 पर और निफ्टी 29.60 अंकों की कमजोरी के साथ 8,642.55 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 37.64 अंकों की मजबूती के साथ 28,190.04 पर खुला और 87.79 अंकों या 0.31 फीसदी गिरावट के साथ 28,064.61 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,199.10 के ऊपरी और 27,942.65 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 1.9 अंकों की कमजोरी के साथ 8,670.25 पर खुला और 29.60 अंकों या 0.34 फीसदी कमजोरी के साथ 8,642.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,682.35 के ऊपरी और 8,600.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप में और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रूख देखा गया। मिडकैप 70.29 अंकों की तेजी के साथ 12,823.70 पर और स्मॉलकैप 1.35 अंकों की कमजोरी के साथ 12,212.88 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 10 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (1.45 फीसदी), बुनियादी सामग्री (1.12 फीसदी), तेल एवं गैस (0.91 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.81 फीसदी) और बीएसई यूटीलिटीज (0.35 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे दूरसंचार (1.62 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.31 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.31 फीसदी), वाहन (0.61 फीसदी) और रियल्टी (0.54 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0