businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन 259 अंक लुढका

Source : business.khaskhabar.com | July 24, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets,down by 259 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 258.53 अंकों की गिरावट के साथ 28,112.31 पर और निफ्टी 68.25 अंकों की कमजोरी के साथ 8,521.55 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 19.66 अंकों की बढ़त के साथ 28,390.50 पर खुला और 258.53 अंकों या 0.91 फीसदी गिरावट के साथ 28,112.31 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,402.64 के ऊपरी और 28,083.76 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 1.65 अंकों की कमजोरी के साथ 8,588.15 पर खुला और 68.25 अंकों या 0.79 फीसदी गिरावट के साथ 8,521.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,589.15 के ऊपरी और 8,513.50 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 68.20 अंकों की गिरावट के साथ 11,147.99 पर और स्मॉलकैप 68.01 अंकों की गिरावट के साथ 11,668.12 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 2 सेक्टरों तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.12 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.06 फीसदी) में मजबूती रही। बीएसई के पूंजीगत वस्तु (1.57 फीसदी), रियल्टी (1.32 फीसदी), धातु (1.27 फीसदी), बैंकिंग (1.20 फीसदी) और वाहन (1.13 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0