businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 563 अंक नीचे,14 माह की सबसे बडी गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Sep 04, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets,14 months lowest on cues of impending US jobs reportमुंबई। अमेरिका में नौकरियों की स्थिति पर आनेवाली रिपोर्ट के पूर्व शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों में दो फीसदी से भी अधिक गिरावट रही व सेंसेक्स में14 माह की सबसे बडी गिरावट दर्ज हुई। सेंसेक्स 562.88 अंकों की गिरावट के साथ 25,201.90 पर और निफ्टी 167.95 अंकों की गिरावट के साथ 7,655.05 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 7.80 अंकों की तेजी के साथ 25,772.58 पर खुला और 562.88 अंकों या 2.18 फीसदी गिरावट के साथ 25,201.90 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,775.38 के ऊपरी और 25,119.06 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 19.60 अंकों की गिरावट के साथ 7,803.40 पर खुला और 167.95 अंकों या 2.15 फीसदी गिरावट के साथ 7,655.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,804.90 के ऊपरी और 7,626.85 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही।

मिडकैप 200.31 अंकों की गिरावट के साथ 10,359.90 पर और स्मॉलकैप 268.31 अंकों की गिरावट के साथ 10,605.24 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट रही। रियल्टी (3.23 फीसदी), बिजली (3.03 फीसदी), बैंकिंग (2.65 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (2.42 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (2.34 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0