businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 729 अंक उछला

Source : business.khaskhabar.com | Jan 15, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex leaps by 729 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में गुरूवार को तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 728.73 अंकों की तेजी के साथ 28,075.55 पर और निफ्टी 216.60 अंकों की तेजी के साथ 8,494.15 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 484.34 अंकों की तेजी के साथ 27,831.16 पर खुला और 728.73 अंकों या 2.66 फीसदी तेजी के साथ 28,075.55 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,194.61 के ऊपरी और 27,703.70 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 146.95 अंकों की तेजी के साथ 8,424.50 पर खुला और 216.60 अंकों या 2.62 फीसदी तेजी के साथ 8,494.15 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,527.10 के ऊपरी और 8,380.55 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 126.78 अंकों की तेजी के साथ 10,598.69 पर और स्मॉलकैप 113.02 अंकों की तेजी के साथ 11,314.10 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (7.99 फीसदी), बैंकिंग (3.29 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (2.40 फीसदी), वाहन (2.13 फीसदी) और बिजली (2.10 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0