businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 57 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Apr 27, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains strength of 57 points 32120मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 56.82 अंकों की तेजी के साथ 26,064.12 पर और निफ्टी 17.25 अंकों की बढोतरी के साथ 7,979.90 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 50.88 अंकों की गिरावट के साथ 25,956.42 पर खुला और 56.82 अंकों या 0.22 फीसदी तेजी के साथ 26,064.12 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,092.93 के ऊपरी और 25,885.24 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 20.65 अंकों की कमजोरी के साथ 7,942.00 पर खुला और 17.25 अंकों या 0.22 फीसदी तेजी के साथ 7,979.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,991.00 के ऊपरी और 7,940.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी बढोतरी देखी गई। मिडकैप 14.35 अंकों की तेजी के साथ 11,104.84 पर और स्मॉलकैप 31.30 अंकों की तेजी के साथ 11,142.41 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 सेक्टरों में से 11 में तेजी रही। दूरसंचार (2.93 फीसदी), तेल व गैस (1.23 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.02 फीसदी), ऊर्जा (0.80 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.72 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे बैंकिंग (0.87 फीसदी), बिजली (0.50 फीसदी), वित्त (0.48 फीसदी), रियल्टी (0.36 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.24 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0