businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 91 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Oct 04, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 91 points 97671मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 91.26 अंकों की तेजी के साथ 28,334.55 पर और निफ्टी 31.05 अंकों की तेजी के साथ 8,769.15 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 134.35 अंकों की तेजी के साथ 28377.64 पर खुला और 91.26 अंकों या 0.32 फीसदी तेजी के साथ 28,334.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28404.70 के ऊपरी और 28242.25 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 31.9 अंकों की तेजी के साथ 8,770.00 पर खुला और 31.05 अंकों या 0.36 फीसदी तेजी के साथ 8,769.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,783.65 के ऊपरी और 8,736.10 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप में और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 66.75 अंकों की तेजी के साथ 13549.51 पर और स्मॉलकैप 86.52 अंकों की तेजी के साथ 13208.73 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 17 सेक्टरों में तेजी रही। तेल और गैस (2.33 फीसदी), दूरसंचार (1.29 फीसदी), ऊर्जा (1.11 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.01 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (0.99 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के दो सेक्टर पूंजीगत वस्तु (0.45 फीसदी) और उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तुएं एवं सेवाएं (0.04 फीसदी) में गिरावट देखी गई। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0