businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 69 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Sep 28, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 69 points 93712मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 69.11 अंकों की तेजी के साथ 28,292.81 पर और निफ्टी 38.75 अंकों की तेजी के साथ 8,745.15 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 24.82 अंकों की गिरावट के साथ 28,198.88 पर खुला और 69.11 अंकों या 0.24 फीसदी तेजी के साथ 28,292.81 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,378.56 के ऊपरी और 28,198.30 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 4.8 अंकों की तेजी के साथ 8,711.20 पर खुला और 38.75 अंकों या 38.75 फीसदी तेजी के साथ 8,745.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,767.05 के ऊपरी और 8,703.15 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप में और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी देखी गई। मिडकैप 121.38 अंकों की तेजी के साथ 13,397.00 पर और स्मॉलकैप 134.72 अंकों की तेजी के साथ 13,039.04 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 17 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (2.33 फीसदी), धातु (1.92 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.46 फीसदी), रियल्टी (1.42 फीसदी) और वाहन (1.24 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। दो सेक्टरों -ऊर्जा (0.46 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.26 फीसदी)- में गिरावट देखी गई। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0