businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 38 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Sep 30, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 38 points 95125मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी देखी गई। सेंसेक्स 38.43 अंकों की तेजी के साथ 27,865.96 पर और निफ्टी 29.90 अंकों की तेजी के साथ 8,621.15 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 19.71 अंकों की गिरावट के साथ 27,807.82 पर खुला और 38.43 अंकों या 0.14 फीसदी तेजी के साथ 27,865.96 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,955.21 के ऊपरी और 27,716.78 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 9.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,581.50 पर खुला और 29.90 अंकों या 0.35 फीसदी तेजी के साथ 8,621.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,637.15 के ऊपरी और 8,555.20 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 251.97 अंकों की तेजी के साथ 13,166.68 पर और स्मॉलकैप 266.30 अंकों की तेजी के साथ 12,780.80 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (3.16 फीसदी), तेल और गैस (1.70 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.64 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (1.47 फीसदी) और उपभोक्ता गैरअनिवार्य वस्तुएं एवं सेवाएं (1.38 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। एक सेक्टर तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.14 फीसदी) में गिरावट रही। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0