businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में 377 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Oct 03, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 377 points 96992मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी देखी गई। सेंसेक्स 377.33 अंकों की तेजी के साथ 28,243.29 पर और निफ्टी 126.95 अंकों की तेजी के साथ 8,738.10 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 131.33 अंकों की मजबूती के साथ 27,997.29 पर खुला और 377.33 अंकों या 1.35 फीसदी तेजी के साथ 28,243.29 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,273.02 के ऊपरी और 27,919.89 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 55 अंकों की बढ़त के साथ 8,666.15 पर खुला और 126.95 अंकों या 1.47 फीसदी तेजी के साथ 8,738.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,745.20 के ऊपरी और 8,635.00 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 316.08 अंकों की तेजी के साथ 13,482.76 पर और स्मॉलकैप 341.41 अंकों की तेजी के साथ 13,122.21 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी देखी गई। उपभोक्ता गैरअनिवार्य वस्तुएं एवं सेवाएं (2.78 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.65 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (2.65 फीसदी), धातु (2.45 फीसदी) और वाहन (2.44 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी देखी गई। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0