businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी,सेंसेक्स 303 अंक चढा

Source : business.khaskhabar.com | Apr 01, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 303 pointsमुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी का रूख देखा गया। सेंसेक्स 302.65 अंकों की तेजी के साथ 28,260.14 पर और निफ्टी 95.25 अंकों की तेजी केसाथ 8,586.25 पर कारोबार बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 2.63 अंकों की गिरावट के साथ 27,954.86 पर खुला और 302.65 अंकों 1.08 फीसदी तेजी के साथ 28,260.14 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,298.34 के ऊपरी और 27,889.02 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 7.30 अंकों की गिरावट के साथ 8,483.70 पर खुला और 95.25 अंकों या 1.12 फीसदी तेजी केसाथ 8,586.25 पर कारोबार बंद हुआ।

दिन में निफ्टी ने 8,603.40 के ऊपरी और 8,464.75 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 158.20 अंकों की तेजी के साथ 10,750.42 पर और स्मॉलकैप 256.27 अंकों की तेजी के साथ 11,146.72 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 10 सेक्टरों में तेजी रही। बैंकिंग (2.37 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (2.31 फीसदी), रियल्टी (1.62 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.34 फीसदी) और वाहन (1.07 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के दो सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.11 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.50 फीसदी) में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0