businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 161 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Aug 28, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 161 pointsमुंबई। 28 अगस्त 7 देश के शेयर बाजारों में शुRवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 161.19 अंकों की तेजी के साथ 26,392.38 पर और निफ्टी 53.00 अंकों की तेजी के साथ 8,001.95 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 311.65 अंकों की तेजी के साथ 26,542.84 पर खुला और 161.19 अंकों या 0.61 फीसदी तेजी के साथ 26,392.38 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,687.33 के ऊपरी और 26,270.17 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 104.75 अंकों की तेजी के साथ 8,053.70 पर खुला और 53.00 अंकों या 0.67 फीसदी तेजी के साथ 8,001.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,091.80 के ऊपरी और 7,961.65 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 21.03 अंकों की तेजी के साथ 10,759.41 पर और स्मॉलकैप 7.28 अंकों की तेजी के साथ 10,992.82 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 सेक्टरों में से आठ में तेजी रही।

प्रौद्योगिकी (1.76 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.52 फीसदी), वाहन (1.01 फीसदी), तेल एवं गैस (0.91 फीसदी) और धातु (0.77 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के चार सेक्टरों -रियल्टी (0.49 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.38 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.30 फीसदी) और बैंकिंग (0.23 फीसदी)- में गिरावट रही।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0