businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 103 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Oct 07, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 103 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही। सेंसेक्स 102.97 अंकों की तेजी के साथ 27,035.85 पर और निफ्टी 24.50 अंकों की तेजी के साथ 8,177.40 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 33.98 अंकों की तेजी के साथ 26,966.86 पर खुला और 102.97 अंकों या 0.38 फीसदी तेजी के साथ 27,035.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,082.28 के ऊपरी और 26,877.51 के निचले स्तर को छुआ।

निफ्टी 6.70 अंकों की गिरावट के साथ 8,146.20 पर खुला और 24.50 अंकों या 0.30 फीसदी तेजी के साथ 8,177.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,188.90 के ऊपरी और 8,132.90 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 9.67 अंकों की तेजी के साथ 11,056.21 पर और स्मॉलकैप 45.38 अंकों की तेजी के साथ 11,344.11 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 10 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (2.76 फीसदी), रियल्टी (1.90 फीसदी), वाहन (1.37 फीसदी), बिजली (1.30 फीसदी) और तेल एवं गैस (1.28 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। दो सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.63 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (1.38 फीसदी)में गिरावट रही।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0