businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट,सेंसेक्स 97अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Sep 10, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 97 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में गुरूवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 97.41 अंकों की गिरावट के साथ 25,622.17 पर और निफ्टी 30.50 अंकों की गिरावट के साथ 7,788.10 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 196.62 अंकों की गिरावट के साथ 25,522.96 पर खुला और 97.41 अंकों या 0.38 फीसदी गिरावट के साथ 25,622.17 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,733.70 के ऊपरी और 25,287.50 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से नौ शेयरों में तेजी दर्ज की गई। टाटा मोटर्स (2.71 फीसदी), भेल (1.74 फीसदी), बजाज ऑटो (1.47 फीसदी), एलटी (1.31 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (1.15 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे हिंडाल्को (2.61 फीसदी), एचडीएफसी (1.89 फीसदी), ओएनजीसी (1.71 फीसदी), एसबीआईएन (1.71 फीसदी) और विप्रो (1.71 फीसदी)। निफ्टी 89.55 अंकों की गिरावट के साथ 7,729.05 पर खुला और 30.50 अंकों या 0.39 फीसदी गिरावट के साथ 7,788.10 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,819.85 के ऊपरी और 7,678.50 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मिलाजुला असर देखा गया। मिडकैप 68.15 अंकों की तेजी के साथ 10,502.52 पर और स्मॉलकैप 43.15 अंकों की गिरावट के साथ 10,631.62 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में तीन सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई।

पूंजीगत वस्तुएं (0.92 फीसदी), वाहन (0.70 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.70 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। बीएसई के उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.76 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.79 फीसदी), धातु (0.77 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.74 फीसदी) और रियल्टी (0.61 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0