businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 84 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Jun 26, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 84 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 84.13 अंकों की गिरावट के साथ 27,811.84 पर और निफ्टी 16.90 अंकों की कमजोरी के साथ 8,381.10 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 15.25 अंकों की कमजोरी के साथ 27,880.72 पर खुला और 84.13 अंकों या 0.30 फीसदी गिरावट के साथ 27,811.84 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,921.86 के ऊपरी और 27,675.16 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 4.05 अंकों की कमजोरी के साथ 8,393.95 पर खुला और 16.90 अंकों या 0.20 फीसदी की कमजोरी के साथ 8,381.10 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,408.55 के ऊपरी और 8,339.70 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रूख रहा। मिडकैप 3.64 अंकों की कमजोरी के साथ 10,686.11 पर और स्मॉलकैप 15.19 अंकों की मजबूती के साथ 11,124.49 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से छह सेक्टरों में मजबूती दर्ज की गई, जिनमें उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.60 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.36 फीसदी), रियल्टी (0.94 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.73 फीसदी) और वाहन (0.42 फीसदी) में सर्वाधिक मजबूती रही। बीएसई के छह सेक्टरों में गिरावट रही, जिनमें पूंजीगत वस्तु (1.11 फीसदी), धातु (0.91 फीसदी), तेल गैस (0.84 फीसदी), बैंकिंग (0.74 फीसदी) और बिजली (0.60 फीसदी) प्रमुख हैं। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0