businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 76 अंक नीचे,आईटी सेक्टर में गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 07, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 76 points, IT stocks fallमुंबई। शेयर बाजारों में गुरूवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 76.26 अंकों की गिरावट के साथ 25,589.01 पर और निफ्टी 22.80 अंकों की गिरावट के साथ 7,649.25 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 3.44 अंकों की तेजी के साथ 25,668.71 पर खुला और 76.26 अंकों यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 25,589.01 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,778.05 के ऊपरी और 25,526.05 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 20.90 अंकों की गिरावट के साथ 7,651.15 पर खुला और 22.80 अंकों यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 7,649.25 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,708.95 के ऊपरी और 7,630.40 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 50.50 अंकों की गिरावट के साथ 9,150.74 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 53.07 अंकों की गिरावट के साथ 10,043.21 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से दो सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.75 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.46 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी (1.27 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.14 फीसदी), रियल्टी (0.34 फीसदी), बिजली (0.31 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.27 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0