businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 69 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Mar 23, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 69 pointsमुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 69.06 अंकों की गिरावट के साथ 28,192.02 पर और निफ्टी 20.00 अंकों की गिरावट केसाथ 8,550.90 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 56.21 अंकों की तेजी के साथ 28,317.29 पर खुला और 69.06 अंकों या 0.24 फीसदी गिरावट के साथ 28,192.02 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,385.14 के ऊपरी और 28,163.90 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.65 अंकों की तेजी के साथ 8,591.55 पर खुला और 20.00 अंकों या 0.23 फीसदी गिरावट केसाथ 8,550.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,608.35 के ऊपरी और 8,540.55 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही।
मिडकैप 86.17 अंकों की गिरावट के साथ 10,539.11 पर और स्मॉलकैप 139.72 अंकों की गिरावट के साथ 10,720.03 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से तीन सेक्टरों -धातु (0.20 फीसदी), वाहन (0.07 फीसदी) और बिजली (0.04 फीसदी)- में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे सूचना प्रौद्योगिकी (1.03 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.89 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.87 फीसदी), बैंकिंग (0.85 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.63 फीसदी)।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0