businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 67 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Oct 14, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 67 pointsमुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 66.87 अंकों की गिरावट के साथ 26,779.66 पर और निफ्टी 23.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,107.90 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 86.21 अंकों की गिरावट के साथ 26,760.32 पर खुला और 66.87 अंकों या 0.25 फीसदी गिरावट के साथ 26,779.66 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,869.08 के ऊपरी और 26,713.28 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 29.30 अंकों की गिरावट के साथ 8,102.40 पर खुला और 23.80 अंकों या 0.29 फीसदी गिरावट के साथ 8,107.90 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,139.30 के ऊपरी और 8,096.35 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रूख देखा गया। मिडकैप 37.23 अंकों की गिरावट के साथ 10,919.86 पर और स्मॉलकैप 39.99 अंकों की तेजी के साथ 11,435.88 पर बंद हुआ।

बीएसई के तीन सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.41 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.36 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.07 फीसदी) में तेजी देखी गई। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे सूचना प्रौद्योगिकी (1.32 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.16 फीसदी), वाहन (0.72 फीसदी), बिजली (0.70 फीसदी) और धातु (0.30 फीसदी)।

(IANS)