businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 62 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 07, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 62 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 61.74 अंकों की गिरावट के साथ 28,236.39 पर और निफ्टी 24.05 अंकों की गिरावट के साथ 8,564.60 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 28.98 अंकों की तेजी के साथ 28,327.11 पर खुला और 61.74 अंकों या 0.22 फीसदी गिरावट के साथ 28,236.39 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,335.67 के ऊपरी और 28,193.93 के निचले स्तर को छुआ।

निफ्टी 7.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,580.80 पर खुला और 24.05 अंकों या 0.28 फीसदी गिरावट के साथ 8,564.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,595.95 के ऊपरी और 8,552.70 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही।

मिडकैप 28.06 अंकों की गिरावट के साथ 11,557.52 पर और स्मॉलकैप 17.21 अंकों की गिरावट के साथ 12,104.47 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से तीन सेक्टरों तेल एवं गैस (1.97 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.46 फीसदी) और वाहन (0.07 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले चार सेक्टरों में प्रमुख रहे बिजली (1.47 फीसदी), धातु (0.92 फीसदी), बैंकिंग (0.74 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.49 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.33 फीसदी)।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0