businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार गिरे,सेंसेक्स 59 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Sep 05, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 59 pointsमुंबई। शुक्रवार को शेयर बाजारों में गिरावट का रूख देखा गया। सेंसेक्स 59.23 अंकों की गिरावट के साथ 27,026.70 और निफ्टी 9.10 अंकों की गिरावट के साथ 8,086.85 बंद हुआ। कुल 1739 शेयरों में तेजी और 1262 में गिरावट रही, जबकि 86 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स सुबह 41.33 अंकों की तेजी के साथ 27,127.26 पर खुला और 59.23 अंकों या 0.22 फीसदी गिरावट के साथ 27,026.70 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,178.80 के ऊपरी और 26,920.56 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयरों में तेजी रही। बजाज ऑटो (1.46 फीसदी), एलएंडटी (1.27 फीसदी), ओएनजीसी (1.12 फीसदी), एसबीआईएन (1.10 फीसदी) और सिप्ला (1.00 फीसदी) में सबसे अधिक तेजी रही। गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे एचडीएफसी (2.27 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (2.16 फीसदी), कोल इंडिया (1.80 फीसदी), भेल (1.50 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (1.46 फीसदी)। निफ्टी 3.95 अंकों की तेजी के साथ 8,099.90 पर खुला और 9.10 अंकों 0.11 फीसदी गिरावट के साथ 8,086.85 बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,122.70 के ऊपरी और 8,049.85 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी रही। मिडकैप 53.69 अंकों की तेजी के साथ 9,668.76 पर और स्मॉलकैप 131.61 अंकों की तेजी के साथ 10,627.07 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से नौ सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (1.15 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.86 फीसदी), धातु (0.69 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.51 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.28 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। तीन सेक्टरों वाहन (0.65 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.32 फीसदी) और बैंकिंग (0.30 फीसदी) में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0