सेंसेक्स में 58 अंकों की गिरावट
Source : business.khaskhabar.com | Oct 13, 2015 |
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 58 अंकों की गिरावट के साथ 26,847 पर और निफ्टी 12 अंकों की गिरावट के साथ 8,131.70 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 29.82 अंकों की गिरावट के साथ 26,874.29 पर खुला और 58 अंकों या 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 26,847 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,919 के ऊपरी और 26,719 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 21.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,121.95 पर खुला और 12 अंकों की गिरावट के साथ 8,131.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,150 के ऊपरी और 8,089 के निचले स्तर को छुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में बढ़त का रूख देखने को मिला। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.02 फीसदी की बढत के साथ 10,957 पर पहुंचा। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.41 फीसदी की बढत के साथ 11,396 पर पहुंचा।